सहारनपुर15जुलाई24*पत्रकार आलोक तनेजा की स्कूटी चोरी: सहारनपुर में वाहन चोरों का बढ़ता आतंक*
सहारनपुर: थाना कुतुबशेर क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नकुड़ तिराहा पुलिस चौकी के पास अंबाला रोड नहर की पटरी पर स्थित मंदिर के बाहर खड़ी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा की एक्टिवा चोरों ने चुरा ली।
घटना के अनुसार, आलोक तनेजा रोज की तरह सुबह मंदिर में पूजा करने आए थे। जब वे पूजा करके बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी गायब थी। उन्होंने तुरंत स्कूटी की तलाश शुरू की और पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई और उल्टा आलोक तनेजा से ही सवाल-जवाब करने लगी।
इस चोरी की घटना और पुलिस के इस रवैये से पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर पुलिस एक जागरूक नागरिक के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकती है, तो आम लोगों के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, यह एक गंभीर सवाल है।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*