*सहारनपुर13अप्रैल25 में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान जारी…*
*सहारनपुर;* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध पर नियंत्रण रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों (SHO/SO) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। मुख्य चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना भी बढ़ा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार…….
मिर्जापुर19मई26*डीएम ने लेखपाल परीक्षा को सुचिता पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक कर दिया दिशा-निर्देश
लखनऊ19मई26*दुर्गंध ऐसा कि निकलना हुआ मुश्किल,जिम्मेदार ख़ामोश*