सहारनपुर10नवम्बर24*लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार शिक्षक किए बर्खास्त*
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने वाले चार शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी ये शिक्षक मूल तैनाती वाले स्कूल में नहीं जा रहे थे। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।
बेसिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल सिंह द्वारा लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। बेसिक स्कूलों में विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा हैं। लंबे समय बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने वाले चार शिक्षकों की शुक्रवार को सेवा समाप्त कर दी गई। इन शिक्षकों को विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी दिया था। लेकिन कई बार नोटिस देने के बावजूद भी शिक्षकों ने विभाग के आदेशों का पालन नहीं किया। जिसके चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की। कई वर्ष से चल रहे गैरहाजिरः बर्खास्त किए तुए शिक्षकों में ऐसे भी शामिल हैं जो बीते पांच वर्ष से गायब थे। तो वहीं कोई दो वर्ष से स्कूल में नहीं पहुंच रहा था। ब्लॉक सढ़ौली कदीम के प्राथमिक विद्यालय बेहट की शिक्षिका पिछले पांच वर्षों से गायब थी। ब्लॉक मुजफ्फराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पठलोकर की शिक्षिका दो वर्ष से अनुपस्थित थी। ब्लॉक सरसावा के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा मेवात शिक्षिका चार वर्ष से गायब थी इसके अलावा रामपुर मानिहतान के उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्लरपुर गुर्जर के शिक्षक आदित्य सिंह पिछले तीन वर्ष से बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे थे।

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️