*सहारनपुर07मई25डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।*
*सहारनपुर;* जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एसबीडी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल की सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध दवाओं के अतिरिक्त बाहर की दवाएं न लिखें और मरीजों से मृदु व्यवहार करें। डीएम ने भर्ती मरीजों के लिए फॉलोअप पंजिका बनाने, ऑपरेशन काउंटर स्थापित करने और अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 मार्च 26 _पूर्णिया की आवाज़ संसद में बुलंद: पप्पू यादव ने सीमांचल-कोसी के किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
सादुलपुर हरियाणा 18 मार्च 26*क्षेत्र में असमय आंधी-बारिश से तबाही, कटी फसल उड़ी
नई दिल्ली १८ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…