पूर्णिया बिहार 18 मार्च 26 _पूर्णिया की आवाज़ संसद में बुलंद: पप्पू यादव ने सीमांचल-कोसी के किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। लोकसभा में कृषि पर आयोजित चर्चा के दौरान पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कोसी-मेची लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की, जो इस क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है।
पप्पू यादव ने हर पंचायत में माइक्रो इरिगेशन को अनिवार्य करने पर जोर दिया, ताकि किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके और उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने किसानों की आर्थिक समस्याओं पर चिंता जताई और कहा कि सीमांचल के किसान फसल तो उगाते हैं, लेकिन प्रोसेसिंग और उचित बाजार के अभाव में उन्हें अपनी उपज कच्चे दामों पर बेचनी पड़ती है।
सांसद ने फसल बीमा योजना और कर्ज वितरण में हो रही अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने फसल बीमा को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के साथ-साथ सीमांचल और कोसी क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष क्रेडिट पैकेज लागू करने की मांग की।
पप्पू यादव ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर भी प्रकाश डाला और इस क्षेत्र को जलवायु संवेदनशील जोन घोषित कर विशेष मिशन लागू करने की मांग की। उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया

More Stories
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।
अयोध्या13अगस्त26*छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान।
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न