सहारनपुर05सितम्बर23*सांसद के भतीजे से मांगी 15 लाख की रंगदारी*पुलिस ने एक दबोचा*
————————
*सहारनपुर*। बसपा सांसद के भतीजे से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मीट फैक्ट्री को बंद कराने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग के साथ पैसे न देने पर फैक्ट्री की शिकायत करने को कहा। सांसद के नौकर की तहरीर पर थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज़ किया है।
मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। *सांसद हाजी फजलुर्रहमान* के नौकर सलीम ने थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज़ कराया। सलीम का कहना है कि सांसद के भाई के आवास लिंक रोड पर 31 अगस्त को दो युवक पहुंचे। एक युवक ने अपना नाम फ़रमान निवासी नदीम कालोनी व दूसरे ने सलमान निवासी नदीम कालोनी थाना कुतुबशेर बताया। दोनों ने कहा कि मोनिस व उसका परिवार मीट की फैक्ट्री चलाता है। मीट फैक्ट्री की ऑनलाइन शिकायत की गई है। यदि फैक्ट्री चलानी है तो कुछ खर्च करना होगा। दोनों युवकों ने मोनिस से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मांग पूरी न होने पर धमकी दी। पुलिस ने सलीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। साथ ही अभियुक्तों को तलाश शुरू कर दी।
*मुकदमा दर्ज़ होने के बाद एक अभियुक्त को जनकपुरी पुलिस ने दबोचा..*
सांसद के भतीजे से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । *अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट