सहारनपुर05अक्टूबर2023*अवैध रूप से चल रहा था दुकानों का निर्माण, सील*
*तीन बीघा में काटी जा रही कालोनी को भी ध्वस्त किया*
बिना मानचित्र के अवैध रूप से ही दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। एसडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को सील कर दिया है। इसके साथ ही एक कालोनी भी ध्वस्त की गई है।
एसडीए के अधिकारियों के मुताबिक, जोन-7 में हौजखेड़ी रोड पर सरीफ द्वारा 350 गज में छह दुकानों का निमार्ण किया जा रहा था। दुकानों का मानचित्र पास नहीं किया गया था। एसडीए ने मानचित्र पास कराने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद भी मानचित्र पास नहीं किया गया। एसडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील कर दिया। इसके साथ ही कय्यूम वसीम द्वारा तीन-चार बीघा जमीन पर अवैध कालोनी काटी जा रही थी। एसडीए की टीम ने कालोनी को भी ध्वस्त कर दिया। टीम में जेई शमीम अख्तर, मेट लाल बहादुर, विश्वास कुमार शर्मा, अमरनाथ आदि रहे।

More Stories
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*