*सहारनपुर02जून25कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, अपराधियों की खैर नहीं – सतेंद्र कुमार*
*
*सहारनपुर:* रामपुर मनिहारान का चार्ज संभालते ही कोतवाली प्रभारी बने इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने साफ कर दिया है कि इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, अपराध और अपराधियों के लिए इस क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। जनता की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार इससे पहले कई संवेदनशील थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं और अपने तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR