July 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर ७ जुलाई २६*वार्ड 59 के मोहल्ला शमादार में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कई दिनों से नहीं उठा डोर-टू-डोर कूड़ा

सहारनपुर ७ जुलाई २६*वार्ड 59 के मोहल्ला शमादार में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कई दिनों से नहीं उठा डोर-टू-डोर कूड़ा

सहारनपुर ७ जुलाई २६*वार्ड 59 के मोहल्ला शमादार में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कई दिनों से नहीं उठा डोर-टू-डोर कूड़ा

वार्ड 59 के मोहल्ला शमादार में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कई दिनों से नहीं उठा डोर-टू-डोर कूड़ा-पार्षद प्रतिनिधि नदीम अंसारी का आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं- चेतावनी कल तक समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम पर होगा धरना…
✔️सहारनपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 59 स्थित मोहल्ला शमादार में सफाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है – आरोप है कि पिछले कई दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण नहीं हो रहा, जिसके चलते गलियों और घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं – बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है –
क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि नदीम अंसारी ने आरोप लगाया कि नए सफाई नायक अभिषेक कुमार के कार्यभार संभालने के बाद से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है – उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई है, जिसके कारण समय पर कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा – उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई – क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि कल तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी वार्डवासी नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे – इस दौरान अली मुखिया, जावेद अली, नौशाद, राजा सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे!!ll
रिपोर्ट : सुभाष कश्यप / साजिद अली

Taza Khabar