सहारनपुर ब्रेकिंग…
सहारनपुर ३सितम्ब्र २०२६ * थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ मात्र दो दिन में लूट के मुकदमें में वांछित 02 शातिर लूटेरे/अभियुक्तगण गिरफ्तार…
सहारनपुर *कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा / 03 खोखा कारतूस .315 बोर, लूटा गया 01 मोबाईल फोन, 01 पर्स (जिसमें 4,500/- रुपये नगद, आधार कार्ड एंव अन्य कागजात) तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.09.2026 की प्रातः लगभग 05.00 बजे थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा हौजखेड़ी से भावपुर जाने वाली रोड़ पर ग्राम हौजखेड़ी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। तभी ग्राम भावपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया गया।
पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी एंव मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज गति से मोटरसाइकिल मोड़कर हड़बड़ी में वापिस ग्राम भावपुर के खेतों/जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी।
पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पेड़ एंव ढलान की आड़ लेकर पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 बदमाशों / अभियुक्तगण के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य बदमाश जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल दोनो बदमाश /अभियुक्तगण की पहचान 1. राहुल पुत्र सुरेंद्र निवासी मुल्ला नागराजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर व 2.अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम पहलवानपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर के रुप में हुई, जो थाना कुतुबशेर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 404/2026 धारा 309(4) बीएनएस के मुकदमें के वांछित अभियुक्तगण है । जिनके कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा / 03 खोखा कारतूस .315 बोर एवं लूटा गया 01 मोबाईल फोन, 01 पर्स (जिसमें 4,500/- रुपये नगद, 01 आधार कार्ड एंव अन्य कागजात) तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई । दोनो घायल शातिर लूटेरे/अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार / घायल अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त राहुल के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर लूट, हत्या,डकैती एंव चोरी जैसे संगीन अपराधों में 01 दर्जन से अधिक (कुल 15) मुकदमें पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त अंकित के विरुद्ध लूट, गैंगस्टर एक्ट एंव एनडीपीएस एक्ट में आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है

More Stories
कानपूर नगर ३ सितंबर २०२६ *एशिया स्कूल उत्तरीपुरा में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व स्कूली बच्चों द्वारा
पूर्णिया में ‘तेजस’ कार्यशाला से युवाओं में नवाचार की नई लहर, आत्मनिर्भर बिहार की ओर बढ़ा कदम*
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर 26 भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बने बमबम साह, जिला प्रवक्ता ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित