September 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 8 सितंबर 26*कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले को लेकर पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मिला जमीयत उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल*

सहारनपुर 8 सितंबर 26*कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले को लेकर पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मिला जमीयत उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल*

सहारनपुर 8 सितंबर 26*कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले को लेकर पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मिला जमीयत उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल*

*सहारनपुर।* कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा गिराए जाने के मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में जमीयत के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान मस्जिद पक्ष के वकील नौशाद अहमद एडवोकेट ने प्रतिनिधिमंडल को कलेक्ट्रेट मस्जिद से जुड़े विभिन्न पहलुओं, मौजूदा परिस्थितियों और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में आपसी मशवरे, तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया को आधार बनाकर संवैधानिक तरीके से पूरी गंभीरता से प्रयास होने चाहिए।

पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि कलेक्ट्रेट मस्जिद से जुड़ा मामला महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी संबंधित लोगों के साथ लगातार संवाद एवं मशवरा आवश्यक है। उन्होंने जमीयत पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनपद में भाईचारा और अमन समय की आवश्यकता है, मस्जिद को गिराए जाने से जितने मुसलमान दुखी हैं, उतने ही हिंदू भाई भी दुखी हैं।

बैठक में सभी ने इस बात पर जोर दिया कि कलेक्ट्रेट मस्जिद के मामले में न्याय के लिए पूरी गंभीरता, संयम और लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से आगे बढ़ा जाएगा।

इस दौरान मौलाना कासिम नूरी अध्यक्ष जमीयत उलेमा दिल्ली, मौलाना अली हसन मजाहिरी अध्यक्ष जमीयत उलेमा हरियाणा-पंजाब व हिमाचल प्रदेश, मौलाना यूसुफ कासमी महासचिव जमीयत उलेमा दिल्ली, मौलाना अजीमुल्लाह कासमी राष्ट्रीय सचिव, हाफिज अबूबकर, मौलाना गुलफाम जिलाध्यक्ष सहारनपुर, मौलाना सरताज कासमी महासचिव, मौलाना शमशेर कासमी जिला उपाध्यक्ष, मौलाना अतहर हक्कानी महानगर अध्यक्ष, मौलाना फरीद मजाहिरी प्रबंधक जामा मस्जिद, कारी शौकीन, मौलाना अल्ताफ, कारी कलीम सहित अन्य मौजूद रहे।

Taza Khabar