सहारनपुर 20अप्रैल25 अपराधियों पर शिकंजा कसती सहारनपुर पुलिस, बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार…
सहारनपुर – डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं SSP के प्रभावशाली मार्गदर्शन और एसपी सिटी व एसपी देहात के निर्देशन में जनपद सहारनपुर की पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सदर बाजार प्रभारी इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी ने अपनी टीम के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को धर दबोचा। इंस्पेक्टर त्यागी की कार्यशैली अपराधियों के लिए एक चेतावनी बन चुकी है। वे लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कस रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत की सांस ली गई है। इन सफलताओं से स्पष्ट है कि जनपद पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जनपद पुलिस की यह तत्परता कानून व्यवस्था के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धत

More Stories
मथुरा 11 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा सेना परिसर मे अनाधिकृत रुप से प्रवेश करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*