सहारनपुर :18अप्रैल25* गंगाली गांव में 12 वर्षीय बच्चा अंस लापता हो गया था,
जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ जंगलों में घंटों बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद, पुलिस ने गांव में भी बच्चे की खोज शुरू की। जब पुलिस ने बच्चे के परिजनों की कार की जांच की, तो बच्चा मृत अवस्था में कार के अंदर पाया गया। अंस की मौत दम घुटने से हुई थी। मृतक अंस अपने पिता का इकलौता बेटा था, और इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की छोटी सी लापरवाही ने बच्चे के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना थाना फतेहपुर के गांव गंगाली की है।

More Stories
नई दिल्ली29जुलाई26*जंग शुरू हुई तो काम आएंगे ये 5 एक्सप्रेसवे,जानें भारत में कहां-कहां उतर सकते हैं फाइटर जेट्स
कानपुर नगर29जुलाई26* उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र न देने का आरोप!
चंडीगढ़29जुलाई26*30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर पूर्ण कर छूट*