सतना16अक्टूबर25* स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी को किडनैप कर खिलाई नशीली गोली, मारपीट कर लूटा*
सतना। सतना शहर में दिनदहाड़े एक युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटने और उससे मोबाइल व नकदी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक स्मार्ट मीटर लगाने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर शाम सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया।
*बगहा बायपास से उठा ले गए बदमाश-:*
पीड़ित सनी कुशवाहा (23), निवासी मुख्त्यारंज, ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे बगहा बायपास से जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे व्यंकटेश मंदिर के पास ले गए, जहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और नशीली गोली खिला दी। बताया गया कि आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल फुटेज में पांच से छह युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
*फिर लूटा मोबाइल और नकदी-:*
अगले दिन जब सनी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी वही आरोपी फिर से सामने आ गए और उसका मोबाइल व नकदी छीन ली।
*पुलिस ने शुरू की जांच-:*
वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू की। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पीड़ित से बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देर शाम प्रकरण स्पष्ट होने पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*
मथुरा/अयोध्या 22 मई 26*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कार्यकारिणी की गई भंग*
नई दिल्ली22मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*