सतना12अक्टूबर25*सतना ने खोया एक कर्मयोगी जननेता*
पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लाल तिवारी के निधन पर शोक
सतना। सर्वहारा वर्ग के सच्चे हितैषी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सतना की बुलंद आवाज़ रहे पूर्व विधायक माननीय शंकर लाल तिवारी जी के निधन से पूरे क्षेत्र में गहरी शोक लहर व्याप्त है।
*भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय* ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने कहा कि शंकर लाल तिवारी जी सदैव समाजसेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे। उनका जीवन सरलता, निष्ठा और समर्पण की मिसाल रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर के अनेक नागरिकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
*सतना ने खोया जनसेवा का प्रतीक नेता*
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने जताया गहरा शोक
सतना। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने सतना विधानसभा के पूर्व विधायक, सर्वहारा वर्ग के सशक्त स्वर और जनसेवा के प्रतीक *मा.श्री शंकरलाल तिवारी* जी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “यह सतना की धरती के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में श्री तिवारी जी ने सदैव आमजन की आवाज़ बनकर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की। उनकी सादगी, समर्पण और संघर्षशीलता सदैव सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।
*श्याम लाल गुप्ता श्यामू* ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक श्री“शंकरलाल जी की स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदयों में अमर रहेंगी।”
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके जीवन से मिली प्रेरणा सतना की सेवा भावना को दिशा देती रहे।

More Stories
कानपुर नगर28अप्रैल26*जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक के अधिकारियों का नहीं मानता बिजली विभाग कोई भी आदेश
लखनऊ28अप्रैल26*मोहनलालगंज के मौरावां मोड़ पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर अब विरोध तेज हो गया है।
पूर्णिया बिहार28अप्रैल26*पहली डिजिटल जनगणना शुरू: घर बैठे भरें फॉर्म, 30 अप्रैल लास्ट डेट*