संतकबीरनगर18मई24*खलीलाबाद में आयोजित हुआ सत्र का पहला शिक्षक अभिभावक सम्मेलन।*
*सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ सत्र का पहला शिक्षक अभिभावक सम्मेलन।*
*विद्यालय ने जारी किया छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड। 96% लेकर 100%रहा बच्चों का रिजल्ट*
*बेहतर शिक्षा के लिए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा आज भी कायम।*
*अपने बच्चों का बेहतर रिपोर्ट कार्ड पाकर अभिभावक हुए गदगद,कहा सूर्या शिक्षण संस्थान जिले में सबसे बेहतर।*
*संतकबीरनगर:-* जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते आज सत्र का पहला शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में पहुंचे अभिभावकों में विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया अपने छात्र छात्राओं का बेहतर रिपोर्ट पाकर अभिभावकों में खुशी की लहर देखी गई। शिक्षक अभिभावक सम्मेलन के दौरान विद्यालय के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ सभी कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं के रिपोर्ट कार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का अवलोकन करते हुए डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 21 जून से जहां 6 से 12 तक की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी वहीं 1 जुलाई से प्ले वे से 5 तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी जिसको लेकर अभी से तैयारियां जोरों पर हैं छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी पूरे जिले में अपना दबदबा कायम किया है। हाई स्कूल पास 11वी में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को जल्द ही टेबलेट वितरण किया जाएगा । छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के माध्यम में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा तत्पर। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुका है इस दौरान ऑफिस वर्क लगातार जारी है जो भी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश कराना चाहते हैं विद्यालय में पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा कर नए सत्र की कक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*