*बुंदेलखंड में प्रभावशाली नेत्री, नगर परिषद चंदला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आनित्या सिंह जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर की जिला महासचिव बनी: चंदला विधानसभा क्षेत्र में किसानों एवं गरीबों के दुख दर्द में साथ*
*!!.वर्ष 2018 में चंदला विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती आनित्या सिंह ने दी थी चुनौती, नगर परिषद चंदला की रही अध्यक्ष.!!*
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️*
बुंदेलखंड में प्रभावशाली नेत्री, छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र में किसानों एवं गरीबों के लिए संघर्ष करती आ रही नगर परिषद चंदला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आनित्या सिंह को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर का जिला महासचिव बनाया गया है l वर्ष 2018 में चंदला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडा, छतरपुर जिले में नगर परिषद चंदला की अध्यक्ष रही l वर्तमान में नगर परिषद चंदला में पार्षद है l श्रीमती आनित्या सिंह कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए चंदला विधानसभा क्षेत्र में गरीबों की हमदर्द बनकर कार्य करती रही l अगले वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में चंदला विधानसभा क्षेत्र से जनता जनार्दन के साथ खड़ी रहेंगी l चंदला विधानसभा क्षेत्र में उनका व्यापक प्रभाव है l ज़िला कांग्रेस कमेटी छतरपुर की नवनियुक्त जिला महासचिव श्रीमती आनित्या सिंह के समर्थकों में गजब का उत्साह है l चंदला विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती आनित्या सिंह जनसंपर्क कर किसानों और गरीबों के दुख दर्द में शामिल हो रही हैं l
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 18 सितंबर 26*मथुरा की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल