श्रीगंगानगर 11 मार्च 26*राजस्थान कृषक समर्थन योजना*
*न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 16 मार्च से 30 जून तक*
श्रीगंगानगर, 11 मार्च। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा की पालना में राजस्थान कृषक समर्थन योजना के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त गेहूं की खरीद पर बोनस राशि रूपए 150 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।
जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर क्रय एजेंसी के माध्यम से गेहूँ विक्रय करने वाले पंजीकृत किसानों को उनके जनआधार से जुड़े बैंक खाते में कुल 2735 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उनकी उपज का मूल्य प्राप्त होगाा। खाद्य विभाग द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशानुसार आरएमएस 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 16 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक किया जायेगा।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel