शामली14जून23*दिव्यांग मॉनिटर संगठन व जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ ने दिव्यांगों की मीटिंग की—-
शामली दिनांक 14 जून 2023 दिन बुधवार को सेंट आर सी स्कूल के सभागार शामली में दिव्यांगों के हित मे दिव्यांग मीटिंग का दोपहर 2 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली, दिव्यांग मॉनिटर संगठन ने सयुक्त रूप से आयोजित किया। मुख्य अतिथि आदरणीय श्री संजय तोमर दिव्यांग महापंचायत मेरठ सयोंजक, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल विशिष्ट अतिथि रोहित कुमार गोहरनी मॉनिटर रहे। दिव्यांग भाई बहनों ने संजय तोमर का फूल मालाओं से स्वागत किया।जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर,जिला मीडिया प्रभारी रिसीपाल सैनी का रोहित कुमार ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनदंन किया। नन्द किशोर मित्तल ने मंच संचालन किया। अपने विचारों में संजय तोमर जी ने कहा दिव्यांग महापंचायत मेरठ में 22 जून में मीटिंग है शामली से दिव्यांग भाई बहन अधिक से अधिक संख्या में मेरठ पहुचे। चेयरमैन अरविन्द संगल ने अपने स्कूल में दिव्यांगों को आज इतनी सुंदर व्यवस्था मीटिंग हेतु सोपी है मन काफी खुश है। सेवा के लिए चेयरमैन साहब को मेरा हार्दिक आभार है। दिव्यांग मॉनिटर रोहित कुमार ने कहा कि नन्द किशोर मित्तल अध्यक्ष जी द्वारा आज मीटिंग कराने में अपनी भूमिका हमे सौपकर हम सब आभार व्यक्त करते है। दिव्यांगों की सेवा में समर्पित रहते है। मीटिंग में अपने विचार व्यक्त करते हुए नन्द किशोर मित्तल ने कहा जनपद शामली के सभी दिव्यांगों को हम अपनी सेवा हेतु संकल्पबद्ध है। जिसे समस्या हो हमसे मिले। हल किया जाएगा। मीटिंग में दिव्यांग अब्दुल बाजिद जिला सयोंजक, नसीम, सरला, रेणु नामदेव,विजय कुमार सरोहा जिला उपाध्यक्ष, सोसायटी जिलाध्यक्ष बालेश, रूबी काफी दिव्यांग मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर 19 अप्रैल 26*अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई, 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19 अप्रैल 26*: लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अहम बैठक