September 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇

*==============================*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें, वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की

*2* मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च, देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े; कॉकरोच पार्टी बोली- 2 अक्टूबर से आंदोलन

*3* उत्तर से लेकर दक्षिण तक… CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़ंत, कई हिरासत में

*4* ‘ना मोदी बचेंगे, ना शाह और ना ज्ञानेश बाबू…’, चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला, सरकार को भी घेरा

*5* गडकरी बोले- 40% एयर पॉल्यूशन के लिए मैं जिम्मेदार, कहा- बसों का स्टैंडर्ड सुधारिए, नहीं तो कॉन्ट्रैक्टर्स जैसे रगड़ूंगा; MP को मिलीं 351 सरकारी बसें

*6* एक्सप्लेनर: पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग, सत्ता से करीबी और बाद में ‘इनाम’ मिलने पर पहले भी हुए बवाल

*7* भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस वक्त निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष उन पर निशाना साध रहा है। भारत में चुनाव के इतिहास में यह पहली बार नहीं है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पद विवादों के घेरे में हो। पहले भी कई मौकों पर सीईसी को लेकर विवाद हुए हैं

*8* भारत में संसदीय लोकतंत्र और वयस्क मताधिकार को अपनाने के बाद चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी  बनाए रखना अनिवार्य था। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को तत्कालीन सरकार या कार्यपालिका के राजनीतिक प्रभाव, दखल और मनमानी से पूरी तरह मुक्त रखने का विजन तय किया गया।

*9* भारत के निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को एक स्थायी और स्वतंत्र सांविधानिक निकाय के रूप में हुआ था। सुकुमार सेन भारत के पहल निर्वाचन आयुक्त थे। उस वक्त केवल एक चुनाव आयुक्त ही होते थे।

*10* बिहार CM ने पीड़ित परिवार की फोटो शेयर की,फिर डिलीट, तेजस्वी बोले- CM पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे, FIR हो; जमुई में हुई थी छेड़छाड़

*11* एअर इंडिया पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर सस्पेंड, टेकऑफ से पहले ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से उतारा, स्टाफ को शराब पीने का शक हुआ था

*12* मणिपुर में उग्रवादियों ने 4 नगा लोगों की हत्या की, आरोपी म्यांमार से आए थे; बाजार बंद का ऐलान, इस साल अब तक 44 मौतें

*13* कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:* 84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं

*14* केदारनाथ में 15.45 लाख लोगों ने फैलाया 250 टन कचरा, पिछले साल से 10.7 गुना ज्यादा; श्रद्धालुओं ने 12 टन कूड़ा ढोया

*15* चावल और गेहूं निर्यात पर फिर लग सकती है पाबंदी, कमजोर मानसून और घटते जल स्तर ने बढ़ाई सरकार की चिंता

*16* गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; मुंबई के चार लोगों की मौत

*17* आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तान PM शहबाज, UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया

*18* जंग खत्म करने को ईरान का 7 दिन का प्लान, सभी मोर्चों पर लड़ाई रुके, तेल पर प्रतिबंध हटे, 7वें दिन होर्मुज खोलने पर बात

*19* ईरान बोला-फिर हमला हुआ तो युद्ध हिंद महासागर तक फैलेगा, इससे भारत-चीन पर असर; समुद्र में तनाव बढ़ा तो तेल लाने वाले जहाज भी फंसेंगे

*20* दावा- बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार, कर्मचारियों की मांग पर कभी सहमति नहीं बनी, 28 सितंबर से 3 दिन हड़ताल करेंगे

*21* सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73896 पर बंद, निफ्टी भी 77 अंक बढ़ा, 23141 पर पहुंचा; ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

*===============================*

Taza Khabar