वाराणसी8सितम्बर25*दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुईं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, मां गंगा का किया पूजन*
*वाराणसी।* बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्वप्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुईं। उन्होंने मां गंगा का विधिविधान से पूजन किया। उनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया।
आरती के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने मां गंगा का वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चारण और दीपों की लौ के बीच उन्होंने कुछ देर हाथ जोड़कर मां गंगा के समक्ष अपने मन की कामनाएं व्यक्त कीं। आरती की भव्यता और घाट की दिव्यता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने रकुल प्रीत सिंह का स्वागत अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर किया। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि फिल्म जगत की हस्ती ने मां गंगा की आरती में आकर श्रद्धा प्रकट की। आरती में शामिल श्रद्धालु भी अभिनेत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें देखने और तस्वीर खींचने के लिए उमड़ पड़े। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*