*वाराणसी22जुलाई25* में घटने लगीं गंगा, एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो रहा जलस्तर, तटवर्ती इलाके अभी भी जलमग्न*
*वाराणसी।* उफान के बाद गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे खिसकने लगा है। एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में कमी आ रही है। मंगलवार की सुबह 6 बजे जलस्तर 69.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कॉलोनियों में अभी भी पानी भरा है। पानी निकलने के बाद भी दुश्वारियां कम नहीं होगी। कीचड़ और गंदगी के चलते परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पिछले कई दिनों से गंगा उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को छूने लगा था। आसपास की कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। वहीं घाटों को डुबाते हुए पानी मोहल्लों में घुसने लगा था। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ गई थीं। गंगा के पलट प्रवाह के चलते वरूणा भी उफान पर हैं। आसपास के इलाकों में वरूणा का पानी फैल गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऐसे में लोग बाढ़ राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर शऱण लेने को विवश हैं।
गंगा के जलस्तर में अब कमी आनी शुरू हो गई है। मंगलवार की सुबह एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा था। इससे तटवर्ती इलाकों में थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में पानी भरा है। इससे परेशानी बरकरार है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*
मुजफ्फरनगर15अक्टूबर26*खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का खौफ
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*