वाराणसी17अगस्त26*साइकिल से घर से निकला नाबालिग बच्चा वाराणसी पुलिस से सकुशल बरामद किया
वाराणसी से नीलिमा रॉय की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी* साइकिल से घर से निकला नाबालिग, ट्रक में बैठकर पहुंचा झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सिमडेगा; वाराणसी पुलिस ने सकुशल किया बरामद।*
पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देश पर SOG, सर्विलांस सेल एवं थाना बड़ागाँव पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता।
1. पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने स्वयं लिया संज्ञान
दिनांक 01.08.2026 को थाना बड़ागाँव क्षेत्र से नाबालिग के गुमशुदा होने की सूचना पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए।
2. SOG एवं सर्विलांस सेल ने संभाली कमान
नाबालिग की तलाश में SOG, सर्विलांस सेल एवं थाना बड़ागाँव की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास करते हुए CCTV फुटेज, कॉल डिटेल एवं अन्य तकनीकी व मानवीय स्रोतों से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
3. वाराणसी से सैकड़ों किलोमीटर दूर मिला सुराग
तकनीकी जांच के दौरान नाबालिग की लोकेशन झारखंड-उड़ीसा सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र जनपद सिमडेगा के थाना सिमडेगा क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई।
4. चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में पहुंची पुलिस टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने स्थानीय थाना पुलिस से समन्वय स्थापित किया और लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग को थाना सिमडेगा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
5. परिजनों से दूर जाने की बताई वजह
नाबालिग ने बताया कि वह घर की परिस्थितियों से काफी आहत था। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम की तलाश में वह साइकिल से घर से निकला और रास्ते में उड़ीसा जा रहे एक ट्रक में बैठ गया।
6. गलत हाथों में जाने से पहले पुलिस ने बचाया
नाबालिग के परिजनों ने पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल से मिलकर भावुक होकर पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने कहा कि पुलिस की तत्परता से उनका बच्चा अनहोनी का शिकार होने तथा गलत हाथों में जाने से बच गया।
7. पुलिस टीम की सराहना
पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली SOG, सर्विलांस सेल एवं थाना बड़ागाँव पुलिस टीम की सराहना की तथा इसी प्रकार संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
8. नाबालिग को किया गया मोटिवेट
पुलिस आयुक्त ने नाबालिग से संवाद कर उसकी समस्या को समझा तथा बिना बताए घर से निकलने के गंभीर परिणामों के बारे में समझाते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की नसीहत दी। साथ ही परिजनों को भी बच्चे के साथ संवाद एवं सहयोग बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
आज दिनांक 17-08-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय पर गुमशुदा की बरामदगी पर परिजन से की मुलाकात दिनांक 01.08.2026 को थाना बड़ागाँव क्षेत्र से नाबालिग के गुमशुदा होने की सूचना पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। SOG, सर्विलांस सेल एवं थाना बड़ागाँव की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज, कॉल डिटेल एवं अन्य तकनीकी व मानवीय स्रोतों के माध्यम से लगातार सुराग जुटाए। तकनीकी जांच में नाबालिग की लोकेशन झारखंड-उड़ीसा सीमा से लगे नक्सल प्रभावित जनपद सिमडेगा के थाना सिमडेगा क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह घर की परिस्थितियों से आहत होकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम की तलाश में साइकिल से निकला था और रास्ते में उड़ीसा जा रहे ट्रक में बैठ गया। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर भावुक होकर आभार जताया। पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए नाबालिग को समझाया तथा भविष्य में बिना बताए घर से न निकलने की नसीहत दी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 17 अगस्त *राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने पूर्णिया जेल, पर्यवेक्षण गृह और किशोर न्याय परिषद का किया औचक निरीक्षण*
बांदा 17 अगस्त 26*आवासीय विद्यालय में दो छात्रो की संदिग्ध परिस्थितियों मौत*
कानपुर नगर17अगस्त26*सीज 398 किलो असुरक्षित हल्दी गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा*