वाराणसी16सितम्बर25*न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने की दरोगा की बेरहमी से पिटाई।
वाराणसी से नीलिमा रॉय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी । बड़ागांव थाने के दरोगा मिथिलेश प्रजापति को मंगलवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की घटना ने पुलिस महकमे में आक्रोश पैदा कर दिया है। दरोगा मिथिलेश एक गोकशी मामले में रिमांड लेने कचहरी पहुंचे थे, कुछ अधिवक्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में दरोगा बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कचहरी पुलिस चौकी के दरोगा सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिवक्ताओं ने उनकी वर्दी फाड़कर उनकी भी पिटाई कर दी। देखते ही देखते कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कात्यायन, कैंट थाने की पुलिस और आसपास के थानों की फोर्स के साथ पीएसी बल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली । शाम 4 बजे तक. कचहरी परिसर वीरान हो गया, और भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….