वाराणसी15मई25*रेसर बाइक ने स्कूटी को टक्कर मारी
वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के रेसर बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार परसहननी चौराहे के समीप रेसर बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों पर सवार 2 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
चोलापुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी ओमप्रकाश वर्मा (28 वर्ष) अपनी पत्नी शिल्पी वर्मा (26 वर्ष) और बहन (18 वर्ष) को स्कूटी से लेकर बाबतपुर क्षेत्र में स्थित एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। परसहनी चौराहे से थोड़ा आगे बढ़े तभी बाबतपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे रेसर बाइक पर सवार तीन युवकों का संतुलन बिगड़ा और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे स्कूटी पर सवार दोनों महिला व पुरुष का पैर टूट गया, वही रेसर बाइक पर सवार विनोद गोंड़ (20 वर्ष) व विकास पटेल (21 वर्ष) निवासी मानापुर (फूलपुर) तथा हिमांशु पटेल (19 वर्ष) निवासी चोलापुर के हाथ पैर में चोट आई। इसमें बिना हेमलेट पहने विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories
रोहतास 15 मार्च 26*मेगा ड्राइव: डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन, एवं सासाराम स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *राज्यसभा चुनाव परिणाम: एनडीए गठबंधन की जीत पर जश्न, विरोधी दलों में मायूसी *
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश