वाराणसी14अप्रैल24*समर कैंप में क्रिकेट मैच का हुआ फाइनल मुकाबला*फाइनल मुकाबले में खूब लगे चौके छक्के
मिर्जामुराद वाराणसी अवादा फाउंडेशन नागेपुर द्वारा आयोजित समर कैंप में रविवार को क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नेट जान स्पोर्टिंग क्लब ने 96 रन अपना चार विकेट खो कर बनाया वहीं जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरी यादव स्पोर्टिंग क्लब मात्र 67 रन बनाने में ही अपना 6 विकेट खो दिया और मैच में हार का सामना करना पड़ा मैन ऑफ द मैच अंकित सिंह को और मैन आफ द सीरीज अरविंद पोलार्ड को देकर सम्मानित किया गया साथ ही विजय हासिल करने वाले टीम के सभी सदस्यों को मोमेंटो,मेडल और अवादा टी शर्ट पांच हजार एक सौ नगद देकर सम्मानित किया गया जीत हासिल करने वाली टीम को मैनेजर दीपक जेना और ग्राम प्रधान मुकेश पटेल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह पटेल ने किया अवादा फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी रितु पटवारी ने कहां की विजेता और उप विजेता टीम के द्वारा किए गए प्रदर्शन कबीले तारीफ रहा और आगे भी अच्छा खेल खेल कर उंचाई हासिल करने की बात कही मैचों में अंपायरिग विनोद कुमार और विवेक ने किया।

More Stories
अयोध्या 8 jun 2026*में अनिल टेलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
नई दिल्ली:८ जून २०२६ * पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया, 4800 लोग बाउंड्री लाइन से बाहर किए
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*