वाराणसी से बबलू चौरसिया की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी03अप्रैल24*सारनाथ पुलिस टीम द्वारा 25000 रुपये का इनामिया को किया गिरफ्तार
वाराणसी सारनाथ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह,व एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा,द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म से संबंधित अभियुक्त राजकुमार शर्मा उर्फ अम्बर पुत्र बृजकिशोर शर्मा निवासी तिवारीपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 32 वर्ष को मंगलवार को आशापुर रेलवे क्रासिंग थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया व विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी, ने बताया की अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की भारत मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपनी अलग अलग नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को शादी का रिक्वेस्ट भेजता था बाद प्रस्ताव उनसे चैटिंग करता था तथा उनको भरोसा दिलाकर व शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था तथा उनका शारीरिक शोषण करता था इसी प्रकार से पीडिता से भी मैट्रोमोनियल एप के माध्यम से संपर्क किया था तथा शादी का झांसा देकर भरोसे में लेकर पैसा लिया व शारीरिक संबंध बनाया फिर बाद में शादी करने व पैसे देने से मना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, सारनाथ थाना प्रभारी, उप निरीक्षक महेश मिश्र,हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार पाण्डेय,हेड कांस्टेबल अरविंद यादव,कांस्टेबल विपिन,सर्विलांस सेल से कांस्टेबल रामाशंकर यादव,कांस्टेबल पवन तिवारी,शामिल रहे!

More Stories
हरदोई २० फरवरी २६ * तालाब में डूबी तीन किशोरियां: एक बची, दो लापता, गांव में मचा कोहरा
बाँदा २० फरवरी २६ **अनियंत्रित ट्रक ने मारामकान में टक्कर हुई वृद्धि की मौत 35 वर्षीय**
बाँदा २० फरवरी २६ * अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक तीन वर्षीय बालिका की हुई मौत परिजनों ने लगाया जाम