वाराणसी 21अप्रैल25अप्रैल में ही तपने लगा बनारस, 12 दिन में तीसरी बार 40 के पार पहुंचा तापमान*
काशी में गर्मी ने अप्रैल में ही जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज की तपिश और हवा में नमी की कमी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.0 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है।
सोमवार की सुबह भी चुभती धूप के साथ शुरू हुई। सुबह 7 बजे ही ऐसा लगा मानो दोपहर हो गई हो। तेज धूप और गरम हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं।
पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 40.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने में यह तीसरी बार है जब तापमान 40 डिग्री के पार गया है। इससे पहले 8 अप्रैल को पारा 41 डिग्री तक पहुंचा था।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*