वाराणसी 14 जनवरी 26 * पुलिस की रोकथाम के बाद भी चायनीज मंझे की चपेट
पुलिस की रोकथाम के बाद भी चायनीज मंझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
वाराणसी। चुरामनपुर लोहता निवासी जितेंद्र मौर्य मोटरसाइकिल से रामनगर जा रहे थे। सामने घाट पुल पार करने से पहले ही वह चायनीज मंझे की चपेट में आ गए। मंझे की धार से उनकी दोनों पलकों और नाक पर गहरा कट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रामनगर स्थित चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते उपचार मिलने से उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट