लखीमपुर खीरी१४ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
● ईसानगर- सिसैया से हसनपुर कटौली मार्ग पर चहलार गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान 14 वर्षीय शिवशंकर मिश्र पुत्र दिनेश मिश्र निवासी ईसानगर की मौत, शिवदत्त मिश्र, बालबीर त्रिवेदी और अनतलब का जिला अस्पताल में इलाज जारी
● खमरिया- कस्बे में बाहरी पुलिस टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, किराए के कमरे में रह रहे संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ, मौके से बड़े पैमाने पर सामग्री बरामद होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
● लखीमपुर खीरी- महेवागंज में बिना पंजीकृत चिकित्सक के बेस्ट डायग्नोस्टिक सेंटर संचालन का आरोप, सूत्रों के अनुसार बिना अधिकृत डॉक्टर की मौजूदगी के जांचें जारी, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और निगरानी पर उठे सवाल
[13:52, 14/05/2026] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी- शहर के नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर में नीट परीक्षा अभ्यर्थी रितिक मिश्रा का कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप, कटौली गांव निवासी रितिक हाल ही में कानपुर में नीट परीक्षा देकर लौटा था, परिजनों के अनुसार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद से मानसिक तनाव में था, सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, छात्र परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है
● लखीमपुर खीरी- बिजुआ क्षेत्र के बस्तौला में होटल व्यवसायियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, रोहित नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, इससे पहले विष्णु नाम के होटल व्यवसायी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर बस्तौला गांव के युवकों पर पैसे न देने का आरोप लगाया था
● लखीमपुर खीरी- राजापुर क्षेत्र में जलसा लॉन के सामने देर रात भीषण सड़क हादसा, ट्रक, बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर के बाद तीनों वाहनों में लगी आग, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
● लखीमपुर खीरी- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पूजागांव में अवैध खनन का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत का लगाया आरोप, कहा जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठाते और रातों-रात बड़े पैमाने पर होता है अवैध खनन
● ईसानगर- हसनपुर कटौली मार्ग पर चहलार गांव के पास मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत, इलाज के दौरान 19 वर्षीय शिवशंकर पुत्र दिनेश की मौत, शिवदत्त, बलबीर और अनतलब गंभीर रूप से घायल

More Stories
पूर्णिया १४ मई २६ * ASI संजना प्रसाद ने किया कलानंद स्कूल का निरीक्षण, छात्रों को सुरक्षा का दिया भरोसा
मथुरा 14 मई 26*बरसाना पुलिस द्वारा साइबर अपराध करने वाले 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी को अभिरक्षा मे लिया गया ।*
मथुरा 14 मई 26*बरसाना पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*