लखनऊ8जून25*अगले हफ्ते पड़ेगी भीषण गर्मी, नौ व 10 को हीटवेव का अलर्ट*
गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से लोगों पर हावी होने लगा है।
इसी के चलते शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिली।
इसकी वजह से पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
वहीं, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। नौ व 10 जून को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले हफ्ते पड़ने वाली गर्मी का प्रभाव शुक्रवार से ही दिखना शुरू हो गया।
एक तरफ जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम के जानकारों का कहना है कि नौ से 14 जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
इसके अलावा नौ व 10 जून को हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,