August 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों से CM का संवाद, कांग्रेस-सपा ने नहीं पूछा, हमने सम्मान दिया- CM, जनता हमारे लिए वोटबैंक नहीं, जनार्दन है- CM, ‘वनटांगिया, बुक्सा, थारू, चेरो के लिए विशेष कार्य’, वंचित समाज को योजनाओं का लाभ दिया – CM, ‘श्रृंगवेरपुर में निषादराज गुहा,भगवान राम की प्रतिमा’, बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का विजय स्मारक-CM, इमिलिया कोडर में ट्राइबल म्यूज़ियम का निर्माण-CM, सोनभद्र,मिर्जापुर में भी म्यूज़ियम बनाए जाएंगे – CM

➡लखनऊ, किसान पथ पर देर रात सड़क हादसा, कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दो लोग फंसे, रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला गया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

➡लखनऊ, डीजीपी राजीव कृष्ण बैकुंठ धाम पहुंचे, पिता का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे DGP, पिता एचके मित्तल का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार, एसीएस गृह संजय प्रसाद बैकुंठ धाम पहुंचे, कई वरिष्ठ अधिकारी बैकुंठ धाम पहुंचे हैं

➡उन्नाव, पेड़ कटवाने के विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती, व्यक्ति के हाथ में लगी गोली,इलाज जारी, पेड़ कटवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के पपरिया की घटना

➡फिरोज़ाबाद, बारिश से घर की दीवार धराशाही, एक ही परिवार के 6 लोग दबे, दबे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, नगला खंगर क्षेत्र के परियारमऊ की घटना

➡कानपुर देहात, बारिश से जगह-जगह जलभराव, लोग परेशान, एसपी कार्यालय में भी जलभराव की समस्या, SP ऑफिस परिसर में कई जगह भरा पानी, फरियाद लेकर आने वाले लोगों को परेशानी, माती मुख्यायल स्थित SP ऑफिस का मामला

➡अयोध्या, बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे, हनुमानगढ़ी में बृजभूषण ने किया दर्शन, आज गोंडा के नंदिनी नगर में रैली करेंगे, सत्यमेव जयते रैली को संबोधित करेंगे, हजारों की संख्या में गाड़ियों के साथ रवाना, यौन शोषण के आरोपों से बरी हुए बृजभूषण, गोंडा के नंदिनी नगर में जश्न का माहौल

➡मथुरा, मथुरा संस्कृत यूनिवर्सिटी के छात्र का मिला शव, छात्र का धोरेरा के जंगलों में लटका मिला शव, युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, यूनिवर्सिटी जाने की बात कहकर निकला था-परिजन, वृंदावन थाना क्षेत्र के धोरेरा के पास की घटना

➡सीतापुर, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की लखनऊ में मौत, बाइक की टक्कर लगने से घायल हुआ था व्यक्ति, कावंड़ यात्रा को छोड़ने सड़क तक गया था व्यक्ति, परिजन बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, गिरफ्तारी न हो के चलते परिजनों ने जाम की सड़क, महोली हरगांव मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण, इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡झांसी, सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई, झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में अबान अहमद की मौत

➡गोंडा, गोंडा में आज बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन, पहलवानों के केस से बरी होकर आ रहे गोंडा, नंदिनी नगर में बृजभूषण का आज मेगा शो, अयोध्या से गोंडा के लिए कूच कर चुका काफिला, रास्ते में दर्जनों जगहों पर स्वागत की तैयारियां, अयोध्या से नंदिनी नगर तक 35 जगह कार्यक्रम, भोजपुरी कलाकार रितेश पांडे भी पहुंच रहे गोंडा

➡बिजनौर, छोटे बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, बच्चों के विवाद में चचेरे भाइयों में कहासुनी, विवाद में एक पक्ष ने चाकू से किया हमला, इकबाल नामक व्यक्ति की मौत, एक घायल, चचेरे भाई मोबिन, लड़के पर हत्या का आरोप, इलाके में सनसनी, आरोपी मौके से फरार हुए, थाना धामपुर के गांव निंदुडू की वारदात

➡जालौन, बीजेपी नेता शक्ति गहोई की गुंडई, नशे में शक्ति और उसके गुर्गों का आतंक, जिला अस्पताल में मेडिकल रजिस्टर फाड़ा, इमरजेंसी वॉर्ड में डॉक्टर के साथ बदसलूकी, उरई कोतवाली में भी जमकर हंगामा, बवाल, जबरन मेडिकल बनवाने के लिए हंगामा किया, सड़क पर पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद, घायल युवकों का मेडिकल करवाने पहुंचे थे

➡संभल, ZRTI में टेंडर के लिए फर्जीवाड़ा सामने आया है, छात्रावास अधीक्षक आशुतोष राज पर केस दर्ज, फर्जी कागज बनवाकर धोखाधड़ी के आरोप में FIR, टेंडर हथियाने के लिए फर्जी कागज तैयार कराए, हरियाणा की महिला फर्म संचालक संग खेल किया, महिला को पत्नी बताकर बैंक खाता भी खुलवाया, आशुतोष राज, नीतू रानी, एक अज्ञात पर केस दर्ज, चंदौसी के क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का मामला

➡जालौन, मारपीट में घायल का कोतवाली में हंगामा, कोतवाली में सिपाहियों से अभद्र व्यवहार, उरई कोतवाली में युवक ने की गाली गलौज, युवक ने तोड़फोड़ करने का भी किया प्रयास, खुद को DIG पीआरओ का भाई बता रहा था, युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे थे BJP नेता

➡सिद्धार्थनगर, राप्ती नदी में गंदा पानी छोड़ने का मामला, श्रद्धालुओं ने जल प्रदूषण का आरोप लगाया, स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, श्रद्धालु नदी से जल भरकर करते हैं जलाभिषेक, बांसी के पुल के नीचे ड्रेनेज पाइप से पानी गिर रहा

➡कौशाम्बी, हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला, डॉ शीबा बानो चला रही थीं मां लक्ष्मी हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया, चार कमरे में चल रहा था अवैध अस्पताल, अस्पताल संचालक, डॉक्टर, स्टाफ चल रहे फरार, अस्पताल संचालक, आरोपी डॉक्टर पर नहीं हुई FIR, थाने में शिकायती पत्र देने के बाद भी FIR नहीं, CMO ने मामले में जांच के लिए टीम गठित की, रिपोर्ट आने के बाद FIR दर्ज होने की बात, संदीपन घाट थाना क्षेत्र का मामला

➡देवरिया, तहसीलदार अलका सिंह का ट्रांसफर, सलेमपुर से देवरिया सदर तहसील में ट्रांसफर, तहसील के कर्मचारियों ने जमकर किया डांस, सलेमपुर तहसील कैंपस में विदाई समारोह

➡पीलीभीत, डीएम के निरीक्षण में 60 अफसर गायब मिले, कलेक्ट्रेट, विकास भवन से 60 अफसर गायब, 10 बजे के बाद भी अफसर दफ्तर नहीं पहुंचे, DM ने एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश, कलेक्ट्रेट परिसर समेत विकास भवन का मामला

➡दिल्ली, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले से जुड़ी खबर, आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत की शर्तों में और ढील देने से इनकार, आशीष मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट से राहत मांगी थी, सुनवाई के दौरान गवाहों को हटाने का मुद्दा उठा, शिकायत पहले निचली अदालत में हो – कोर्ट

➡दिल्ली, रोहिणी सेक्टर-28 से एक व्यक्ति लापता, 35 वर्षीय प्रशांत संदिग्ध हालत में लापता, शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज, प्रशांत की कार खेड़ा नहर के पास मिली, रात करीब 9 बजे कॉल आई थी- भाई, बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी- भाई

➡दिल्ली, 27 साल से फरार ‘डॉक्टर झटका’ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एमपी से दबोचा, राजिंदर बैरागी उर्फ ‘डॉक्टर झटका’ गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस के जवान की हत्या की थी, हत्या के प्रयास जैसे भी कई मामले थे दर्ज, 1999 में यूपी पुलिस की कस्टडी से भागा था, गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास से फरार हुआ था, गाजियाबाद जेल से सोनीपत ले जाते रही थी पुलिस, लोगों के बीच डॉ झटका नाम से जाना जाता था, फरारी के दौरान ठेकेदार, प्रॉपर्टी डीलर बन गया

——————————-

Taza Khabar