लखनऊ31अक्टूबर25*सीएम योगी जी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ*भारत माता के महान सपूत, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीजी नें आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ‘एक भारत-आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित राष्ट्रीय एकता दौड़ (Run For Unity) का फ्लैग ऑफ भी किया। उन्होंने कहा
‘रन फॉर यूनिटी’ देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार करते हुए ‘नए भारत’ को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है।
श्रद्धेय ‘सरदार साहब’ की पावन स्मृतियों को नमन एवं प्रतिभागी युवाओं का अभिनंदन!

More Stories
अबोहर पंजाब 25 नवम्बर 26*लोकेश शर्मा और त्रिशा विवाह बंधन में बंधे, रिसेप्शन में विधायक संदीप जाखड़ सहित शहर की प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ 25 नवम्बर 26*यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़।
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें