लखनऊ30अपर526*तमिलनाडुविधानसभा चुनाव मतगणना हेतु यूपी से 3 ऑब्जर्वर नियुक्त
लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के तीन पीसीएस अधिकारियों को मतगणना ऑब्जर्वर नियुक्त किया।
PCS अधिकारी क्रांति शेखर सिंह, राजीव कुमार राय और सिद्धार्थ यादव को तमिलनाडु भेजा गया है।
ये अधिकारी मतगणना केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे।
इनकी जिम्मेदारी होगी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत पर तत्काल रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजना।
भारत निर्वाचन आयोग संवेदनशील चुनावी राज्यों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विभिन्न राज्यों के अनुभवी अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में तैनात करता है।
क्रांति शेखर सिंह नोएडा विकास प्राधिकरण में ओएसडी पद पर तैनात हैं।
राजीव कुमार राय उप निदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश हैं और सिद्धार्थ यादव एसीईओ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड हैं।
More Stories
बांदा 27 अक्टूबर 26*ग्राम छिरहुटा में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 158 लोगों का पंजीयन*
बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*
फर्रुखाबाद27 अक्टूबर 26*युवती के अपमान का आरोप, एनडीपीएफ ने डीपीओ पर उठाए सवाल