लखनऊ2दिसम्बर24*यूपी से किसानों का दिल्ली मार्च, बॉर्डर पर 3KM जाम: 5 हजार किसान संसद का घेराव करेंगे; RAF, वज्र वाहन तैनात; ड्रोन से निगरानी*
यूपी के किसान संगठनों ने संसद का घेराव करने का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे 5 हजार किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठा होंगे। इसके बाद दिल्ली कूच करेंगे। इससे पहले दिल्ली-यूपी पुलिस सतर्क हो गई। नोएडा में धारा-163 लगा दी गई। दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले चिल्ली बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके चलते 4-5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कई रूट को डायवर्ट किया है।
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*