लखनऊ29मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, UP के 5 जिलों की 12 शत्रु संपत्तियों की नीलामी, 2.04 करोड़ रुपये में बिकी कृषि भूमि की संपत्तियां, गृह मंत्रालय के अधीन CEPI ने कराई नीलामी प्रक्रिया, बिजनौर की 5 संपत्तियां बेस वैल्यू पर ही नीलाम, पीलीभीत की 3 संपत्तियां 30.91 लाख में बिकीं, एटा की 2 संपत्तियां 17.61 लाख रुपये में नीलाम, मुजफ्फरनगर की एक संपत्ति 26.85 लाख में बिकी, बाराबंकी की एक संपत्ति पर भी लगी बोली, नीलाम संपत्तियों की बेस वैल्यू 1.65 करोड़ रुपये थी, सरोजनीनगर की 18 करोड़ की संपत्ति नहीं बिक सकी, 11690 वर्गमीटर कृषि भूमि पर नहीं मिला खरीदार, शत्रु संपत्तियों की नीलामी एनिमी प्रॉपर्टी एक्ट के तहत
➡लखनऊ, UP में अतिवृष्टि,आंधी,आकाशीय बिजली से नुकसान, मुख्यमंत्री योगी ने घटना का संज्ञान लिया, सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई, पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश, जनहानि, पशुहानि,आर्थिक नुकसान का होगा आंकलन, वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के आदेश, अधिकारियों को पीड़ित परिवारों से संवाद के निर्देश
➡लखनऊ, बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बुजुर्ग यात्री को उड़ान के दौरान आया हार्ट अटैक, पायलट ने ATC को दी मेडिकल इमरजेंसी की सूचना, ATC टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कराया, रात करीब 10:15 बजे पर सुरक्षित उतरा विमान, एयरपोर्ट पर पहले से तैनात रही डॉक्टरों की टीम, डॉक्टरों ने बुजुर्ग यात्री का इलाज कर बचाई जान, फ्लाइट संख्या AI-2418 बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी, एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट AI-2418 में कुल 128 यात्री सवार थे
➡लखनऊ, लखनऊ में बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मामला, हत्या में पूर्वांचल के शूटरों के शामिल होने की आशंका, गाजीपुर,जौनपुर और वाराणसी में पुलिस की दबिश, क्राइम ब्रांच समेत 10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम लीड मिली- सूत्र, पूर्वांचल के शूटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, बदमाश रायबरेली रोड होते हुए किसान पथ भागे थे, किसान पथ और टोल प्लाजा के CCTV खंगाले जा रहे, सर्विलांस टीम शूटरों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी
➡वाराणसी, गंगा घाट पर शराब पीते नजर आए युवा, युवाओं को गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना भेलूपुर के अस्सी घाट का मामला
➡आगरा, बच्ची के कुएं में गिरने का मामला, परिजन बच्ची को कुएं से रेस्क्यू करते रहे गुहार, घटनास्थल पर खड़ा दरोगा बनाता रहा वीडियो, दरोगा का लगातार विडियो बनाने का विडियो वाइरल, 4 साल की बच्ची की गहरे कुएं में गिरी थी, 70 फीट गिरे कुएं में गिरकर हुई मौत, जैतपुर थाने के गोपाल पुरा गांव की घटना
➡जालौन, निर्धारित समय से पूर्व ठेकों पर शराब की बिक्री, सुबह से शुरू हो जाती शराब ठेकों पर बिक्री, आबकारी विभाग की जांच के नाम पर खानापूर्ति, मामले में आबकारी विभाग की भूमिका सन्दिग्ध, शराब ठेकेदार खुद खड़ा होकर करवा रहा बिक्री, कोंच के रेलवे लाईन के पास देशी शराब ठेके का मामला
➡आगरा, अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बैंक लोन, प्रताड़ना से तंग आकर दी जान, दोस्त पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, साथी कर्मचारी ने झांसे में लेकर कराया लोन, ढाई लाख का लोन पीड़ित के नाम पर कराया, रकम खुद लेने के बाद किस्त से किया इंकार, बैंक की कुर्की के दबाव में था पीड़ित परिवार, मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, इकबाल अब्बास पर गंभीर धाराओं में केस, जगदीशपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी, जगदीशपुरा थाना इलाके का पूरा मामला
➡वाराणसी, गंगा घाट पर शराब पीते नजर आए युवा, युवाओं को गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना भेलूपुर के अस्सी घाट का मामला
➡देहरादून, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा, नितिन नवीन ने ली मंत्री परिषद की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन, बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के दिए दिशा निर्देश, हर महीने विधानसभा क्षेत्र में 2 दिन प्रवास का निर्देश, मंत्री परिषद के सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश, टीम गठित करने के निर्देश- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, 2027 के चुनाव पर केंद्रित रही बैठक- महेंद्र भट्ट, बैठक में सीएम धामी, सभी सांसद रहे मौजूद, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहे उपस्थिति
➡चंदौली, सपा महिला विंग जिलाध्यक्ष पर हमला, गार्गी पटेल की बेरहमी से पिटाई, बाल पकड़कर घसीटने,घूंसे मारने का आरोप, लात-घूंसों और मेज़ से हमला करने का आरोप, करीब 4 मिनट तक चलता रहा हमला, कारोबारी विवाद में मारपीट की बात की गई
➡लखनऊ, सीएम योगी ने हमीरपुर हादसे पर दुख जताया, हादसे में हुई जनहानि को बताया हृदय विदारक, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त-CM, प्रशासन को राहत-बचाव तेज करने के निर्देश, SDRF के साथ मिलकर चलाया जा रहा रेस्क्यू, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
➡उधमसिंह नगर, तेज रफ्तार ट्राला ने एक डॉक्टर को रौंदा, हादसे 46 वर्षीय डॉक्टर मंटू चंद्र राय की मौत, क्लीनिक से घर लौट रहा था मृतक डॉक्टर, जाफरपुर क्षेत्र में चलता था अपना क्लीनिक, दिनेशपुर क्षेत्र में NH-74 पर हुआ हादसा
➡लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का मऊ दौरा आज, 392 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, 114 जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, आधारभूत सुविधाओं और कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती, नागरिक सेवाओं और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मऊ की प्रगति और समृद्धि को लेकर बड़ा कार्यक्रम, सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर
➡बलिया, संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला, दो युवक पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी, मृतक का काफी समय से था जमीनी विवाद, रसड़ा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला
➡आगरा, पति, सास पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पेन ड्राइव से खुला कथित मामले का राज, लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले, विरोध करने पर मारपीट का गंभीर आरोप, CCTV में संदिग्ध आवाजाही कैद होने का दावा, सदर बाजार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला
➡झांसी, स्कॉर्पियो का कहर, युवक को मारी टक्कर, हादसे में विनोद कुशवाह की मौके पर मौत, कार सवार युवक नशे में थे- परिजन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, नवाबाद थाना इलाके का मामला
➡हापुड़, नौतपा में गर्मी से मिली थोड़ी राहत, पारा में आई करीब 4 डिग्री की गिरावट, अगले दो दिन आंधी बारिश का अलर्ट, बारिश से गर्मी से मिली लोगों को राहत
➡अमरोहा, बकरीद पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, गांव सैदपुर इम्मा में बवाल, जमकर पथराव, रंजिश व पुराने मुकदमेबाजी को लेकर बवाल, दो पक्षों के पथराव में कई लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, 22 नामजद व 30-35 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा का मामला
➡बरेली, रामगंगा नदी में डूबे 4 किशोर, लोगों ने 3 किशोरों को बचाया, चौथे किशोर का शव बरामद हुआ, भमोरा थाना इलाके का मामला
➡दिल्ली, कोंडली विधानसभा में पानी की भारी किल्लत, पानी संकट को लेकर AAP का हल्ला बोल, जल बोर्ड कार्यालय के बाहर मटका फोड़ विरोध, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी AAP, पानी के लिए परेशान जनता- AAP, सरकार समाधान देने में नाकाम-AAP
➡दिल्ली, दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस नेताओं की बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर होगी बैठक, शाम 4 बजे पंजाब कांग्रेस नेताओं की बैठक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष भी बैठक में होंगे शामिल
➡फतेहपुर, पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, हिस्ट्रीशीटर अलीरजा के पैर में लगी गोली, आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, चोरी का कॉपर, मोटरसाइकिल भी बरामद, आरोपी अलीरजा पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमें, कल्यानपुर क्षेत्र के भाऊपुर मोड़ पर मुठभेड़
➡देवरिया, पेड़ और विद्युत पोल गिरने का मामला, मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं से गिरे थे, SHO गौरीबाजार फोर्स के साथ रैश्री पहुंचे, गिरे पेड़ों को हटवाया आवागमन चालू
➡रायबरेली, पेट्रोल पंप पर घटतौली का युवक ने लगाया आरोप, बाइक में क्षमता से ज्यादा पेट्रोल भरने का दावा, 17.68 लीटर पेट्रोल भरने के बाद हुआ शक, टंकी से पेट्रोल निकलवाकर कराई गई माप, करीब 16 लीटर पेट्रोल निकलने का आरोप, बछरावां क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप का मामला
➡सिद्धार्थनगर, XUV कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत, चालक को गुस्साई भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, आक्रोशित लोगों ने चालक को जमकर पीटा, पुलिस ने मौके पर चालक हिरासत में लिया, थाना ढेबरुवा के तिरछहवा पुल के पास हादसा
➡सुल्तानपुर, मजार को चोरों ने बनाया निशाना, चोरी करते दो युवक सीसीटीवी में हुए कैद, चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीते 22 मई की बताई जा रही घटना, अमहट स्थित शैयद सलीम बल्खी मजार का मामला
➡लखीमपुर खीरी, साइबर ठगी गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, गैंग के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, लखहा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए करते थे ठगी, थर्ड पार्टी ऐप्स में झांसा देकर कराते थे निवेश, OTP हासिल कर खातों से रकम निकाल लेते थे, कैश,20 ATM कार्ड, पासबुक, चेक बुक बरामद, थाना पढुआ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
➡बागपत, सीएम से मिले सत्यपाल सिंह और प्रदीप ठाकुर, शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने पर ज्ञापन भी दिया, CM आदित्यानथ योगी को दिया धन्यवाद ज्ञापन, CM आदित्यानथ योगी को निमंत्रण पत्र भी दिया, शुगर मिल,अमूल डेयरी के भूमि पूजन का निमंत्रण
➡हापुड़, पुलिस मानसून की चेतावनी को लेकर अलर्ट, पुलिस टीम ने नागरिकों को जागरूक किया, बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की अपील
➡रायबरेली, स्मैक के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त पंकज को पुलिस ने किया अरेस्ट, अभियुक्त पर 8 आपराधिक केस है दर्ज, कब्जे से स्मैक व बाइक भी हुई बरामद, मिलएरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की
➡ललितपुर, प्रसव के दौरान महिला की मौत, प्रसूता महिला की मौत से हड़कंप, मासूम बच्ची SNCU में है भर्ती, मेडिकल कॉलेज महिला चिकित्सालय का मामला
➡सिद्धार्थनगर, हल्लौर दलित बस्ती में मारपीट का मामला, मामले में कार्रवाई न होने से लोगों में रोष, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, सड़क जाम होने से लगी वाहनों की कतारें, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप, पुलिस ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया, डुमरियागंज थाना इलाके का पूरा मामला
➡ऋषिकेश, ब्रह्मानंद मोड़ के पास हुआ बड़ा हादसा, हादसे में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, अनियंत्रित ट्रक-डंपर डिवाइडर से टकराए, चालक और 1 महिला ने मौके पर मौत, SDRF, पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी, जिले के भद्रकाली तिराहे के पास हादसा
➡बरेली, संदिग्ध मांस के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिन्दू संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस, अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, बारादरी थाना इलाके का पूरा मामला
➡फिरोजाबाद, चूड़ी की ट्रांसपोर्ट में लगी भीषण आग, आग से लाखों रुपयों का हुआ नुकसान, दमकल की दो गाड़ियों ने बुझाई आग, ट्रांसपोर्ट में रखा सामान जलकर राख, थाना रसूलपुर के गालिब नगर की घटना
➡अयोध्या, पूजा के दीपक से लगी भीषण आग, घर का अधिकांश सामान जलकर राख, बमुश्किल दमकल टीम ने बुझाई आग, नगर कोतवाली इलाके का पूरा मामला
➡टिहरी, देवप्रयाग में पानी किल्लत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालकर सिंचाई विभाग का विरोध, ग्रामीण इलाकों में पानी सप्लाई ठप होने से नाराज, ग्रामीणों ने जल्द पानी सप्लाई बहाली की मांग की, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, सिंचाई विभाग अधिकारियों की भूमिका पर सवाल, गर्मी के बीच जल संकट से लोगों की बढ़ी परेशानी
➡कौशाम्बी, तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा, टीन गिरने से व्यक्ति की मौत, पुलिस घटना की जांच मे जुटी, पाइंसा के पहाड़पुर शाखा की घटना
➡कौशाम्बी, अचानक AC मे लगी भीषण आग, कमरे में रखा सामान जलकर राख़, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, सैनी के सयारा गेस्ट हाउस का मामला
➡हापुड़, व्यक्ति के पैर को आवारा कुत्ते ने काटा, पैर का मांस नौचकर खा गया कुत्ता, कपूरपुर क्षेत्र के बझेड़ा कला का मामला
➡संभल, सरकारी धनराशि हड़पने का मामला, ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज, ग्राम प्रधान रामवती पर आरोप, 36.6 लाख की सरकारी धनराशि हड़पने का आरोप, जांच में आरोप सही पाए गए, जांच कमेटी की रिपोर्ट में घोटाला सामने आया, पंवासा विकास खंड के गांव सारंगपुर का मामला
➡सहारनपुर, मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में आया तेज़ सैलाब, पहाड़ों पर भारी बारिश से नदी उफान पर, सैलाब में लोगों के कई ट्रैक्टर-ट्रॉली बहे, रात 12 बजे अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, प्रशासन अलर्ट, हालात पर रखी जा रही नजर
➡रायबरेली, मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक संचालित, लकड़ी की बेंच पर लिटाकर मरीजों का इलाज, लोगों की जान जोखिम में डालकर इलाज जारी, CMO, ड्रग इंस्पेक्टर की अनदेखी से खतरा बढ़ा, लाइसेंस मेडिकल स्टोर का, लेकिन चल रहा अवैध क्लिनिक, मेडिकल स्टोर कर्मी युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोली, जिम्मेदारों की लापरवाही से मरीजों पर भारी खतरा, गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, तेज आंधी और पानी ने मचाई तबाही, तेज आंधी से टीन शेड पर गिरा पेड़, नीचे सो रही महिला की दबकर मौत, बेटी शिवानी गंभीर रूप से हुई घायल, मिलएरिया के गौचरा मजरे राही की घटना
➡दिल्ली, हौज खास में AC ब्लास्ट से घर में लगी आग, हादसे में रिटायर्ड IAS धनेंद्र कुमार की मौत, मृतक का बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी, घटना के वक्त घर में 5 लोग मौजूद थे, पड़ोसियों ने पुलिस की देरी पर सवाल उठाए, देर रात आग पर काबू, मामले की जांच जारी
➡अमेठी, भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 2 बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, पलटे हुए ट्रक के नीचे बाइक सवार दबे, 2 युवकों की ट्रक के नीचे दबकर मौत, एक युवक की ने इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकाला, मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना,

More Stories
भागलपुर29मई26*पीरपैंती थानान्तर्गत 8.12 ग्राम ब्राउ/न शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार,
भागलपुर २९मयी २६ * विक्रमशिला सेतु पर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
भागलपुर 29मई 26* अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।