लखनऊ29जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ, महिगवां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में 11वें वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी एक साल से फरार चल रहा था और बाबा कुटिया मवई कला रोड से उसे पकड़ा गया, उस पर मुन्नूलाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप है।
➡ लखनऊ, मोहर्रम हादसे के मामले में इटौंजा पुलिस ने कार्रवाई की है, छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत और 11 लोगों के घायल होने के मामले में 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार आरोपियों में मेहराव अली और गुलजार अली शामिल हैं, बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट वितरण के दौरान छज्जा अत्यधिक भार से ढह गया था।
➡ सुल्तानपुर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बड़ा फैसला आया है, लंभुआ से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा सहित 6 लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया है, यह मामला 2022 विधानसभा चुनाव से जुड़ा था, जिसे MP/MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया।
➡ लखनऊ, निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी कुणाल मेहता को पुणे से पकड़ा गया, वह फर्जी कंपनियों के जरिए निवेशकों से करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी करता था, उसके खिलाफ विभूतिखंड थाने में केस दर्ज था।
➡ लखनऊ, यूपी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है, 21 जुलाई से 13 अगस्त तक 910 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे, 33 विषयों के 3155 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है।
➡ लखनऊ, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को बड़ी उपलब्धि मिली है, यह FSSAI से ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण पत्र पाने वाला पहला एयरपोर्ट बन गया है, थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद यह प्रमाणन दिया गया है।
➡ लखनऊ, ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, 344.87 किलो मादक पदार्थ नष्ट किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1.18 करोड़ रुपये बताई गई है, यह कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।
➡ लखनऊ, LDA ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया फैसला लिया है, अब 25 प्रतिशत भुगतान करने पर ही आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा, इसके लिए 30 जून से 2 जुलाई तक शिविर लगाया जाएगा, जिससे बसंतकुंज और शारदा नगर विस्तार के आवंटी लाभान्वित होंगे।
➡ फिरोजाबाद, तेज आंधी के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है, एक ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, यह घटना फरिहा क्षेत्र के पृथ्वीपुर चिडरई गांव की है, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य किया।
➡ गाजियाबाद, नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्वेट के बाहरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, घटना से अफरा-तफरी मच गई, लोग समय रहते बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
➡ प्रतापगढ़, चेन स्नेचिंग मामले में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है, जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे को गोली लगी है जबकि एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है, मौके से सोने का लॉकेट, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
➡ हाथरस, शराब ठेका बंद कराने को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया, महिलाओं ने ठेके में रखी शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं, इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई, मामला बस्तौई गांव का है।
➡ सीतापुर, नैमिषारण्य क्षेत्र के चक्र तीर्थ में स्नान के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, वह शाहजहांपुर से दर्शन करने आई थी।
➡ प्रयागराज, पॉक्सो कोर्ट ने 4 साल की मासूम से रेप और हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है, आरोपी गगन कुमार पर दोनों धाराओं में 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
➡ मेरठ, गैंगस्टर सोनू की करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है, उसके छह प्लॉट पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड भी लगा दिए हैं, आरोपी पर कई जिलों में 12 केस दर्ज हैं।
➡ बिजनौर, ससुर ने बहू से अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी की चाकू से हत्या कर दी, आरोपी सुरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
➡ मिर्जापुर, मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की सेटिंग और अवैध वसूली के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है, डॉ. राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है, मरीजों से ऑपरेशन के नाम पर पैसे लेने के आरोप थे।
➡ अमेठी, मारपीट के एक मामले में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और हत्या की धारा जोड़ने की मांग की, मामला जामों थाना क्षेत्र का है।
➡ कानपुर, हिस्ट्रीशीटर मोनू सचान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कोर्ट में गवाहों को धमकाते दिख रहा है, बावजूद इसके उस पर अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है, पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है।
➡ आगरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल आगरा में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इस कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, आयोजन एत्मादपुर क्षेत्र में होगा।
➡ कन्नौज, ट्रेन में चढ़ते समय महिला के साथ लूट की वारदात हुई है, अज्ञात लुटेरा सोने का कुंडल छीनकर फरार हो गया, पीड़िता ने रेलवे स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है।
➡ लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, बिल्डिंग की बिजली NOC फर्जी पाई गई है, जांच में 2016 की NOC को नकली पाया गया है, जिसके आधार पर बिजली कनेक्शन लिया गया था।
➡ संभल, गुरु स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग ने छापेमारी की है, जांच में सुरक्षा मानकों की कमी मिली है और दो मिठाइयों के सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।
➡ सोनभद्र, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, इलाज के दौरान वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक घायल है।
➡ दिल्ली, 2 लाख के इनामी रोहित लांबा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है, उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं, उस पर हत्या और हत्या के प्रयास के कई केस दर्ज हैं।
————————————————————————————

More Stories
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार
नई दिल्ली29जून26*गर्मी की मार से तेजी से पिघल रहा अमरनाथ शिवलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन में बढ़ी चिंता_*
कानपुर29जून26*कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।