[28/09, 15:30] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
प्रदेश में तीन महिला पीएसी बटालियन की होगी स्थापना
उप्र सरकार के निर्देश पर भूमि को चिन्हित करने की कार्यवाही पूरी
भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेजा गया
जालौन,बलरामपुर और मिर्जापुर में महिला पीएसी बटालियन के लिए जमीन चिन्हित!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[28/09, 15:32] Ankur Gupta Bidhuna: ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के आमने सामने की टक्कर में 3 की मृत्यु, 34 घायल
बाराबंकी
लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने की टक्कर में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई,
जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से छह गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में मालती देवी 50, शांति देवी 35 और शुभी 5 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[28/09, 15:33] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ के रमाबाई मैदान में हो रहे समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन में अखिलेश यादव का संबोधन
सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर बोला हमला कहा भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ समाजवादी पार्टी हरा सकती है
चुनौतियों का सामना हम सब मिलकर करेंगे भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया
हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में संपूर्ण विकास किया, और भाजपा ने नदियों की सफाई में झूठ बोला, गंगा सफाई में भाजपा सरकार में लूट हुई
प्रदेश में चुंगी व्यवस्था खत्म करने का काम समाजवादी पार्टी ने किया,
देश का सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस में समाजवादी पार्टी ने बनाया उत्तर प्रदेश में मेट्रो सबसे जल्दी और सबसे बेहतर समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में चलाई,
प्रदेश में सबसे ज्यादा काम किसानों के लिए समाजवादी पार्टी ने किया बेरोजगारों को रोजगार दिया पर वही भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठ और लूट की
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[28/09, 15:36] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ-
मुख्यमंत्री की राज्य मंत्रियों के साथ बैठक आज!
4.30 बजे 5 केडी पर स्वतंत्र प्रभार के साथ होगी बैठक!
5 बजे से राज्य मंत्रियों के साथ सीएम योगी की बैठक!
सरकार के 6 माह पूरे होने पर मंत्रियों के सीएम की बैठक!
राज्य मंत्रियों को आवंटित कार्य की समीक्षा करेंगे सीएम…!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*