लखनऊ28मई26*शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला दबोचा
– भरोसे के रिश्ते को बनाया हथियार, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज इलाके में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से युवती को विवाह का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाए हुए था। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा।पीड़िता की तहरीर पर थाना हुसैनगंज में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की गई।
( युवती ने दर्ज कराया मुकदमा, सर्विलांस से मिली लोकेशन )
पुलिस के अनुसार गोण्डा जिले के उमरी डिहा निवासी शैलेन्द्र सिंह ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में उसने मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के संपर्क में रहने वाली कुछ युवतियों ने उसकी और उसकी मां के साथ अभद्रता की।मामले में थाना हुसैनगंज में मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 69, 115(2), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी को मंगलवार दोपहर करीब 2:50 बजे सरयू पुल ढेमवां घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र सिंह पुत्र अवध नरेश सिंह निवासी ग्राम उमरी डिहा थाना उमरी बेगमगंज जिला गोण्डा, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है।
( पहले से सात मुकदमों में वांछित रहा आरोपी )
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ लखनऊ के हसनगंज और नाका हिंडोला थानों में मारपीट, लूट, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धमकी समेत सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य जिलों से भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक गौरव सिंह, कांस्टेबल अर्पित कुमार और कांस्टेबल कुशल तोमर शामिल रहे।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*