लखनऊ27अगस्त25*मैक्स अस्पताल में हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए कैशलेश इलाज कराने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है.
निवा बुपा, स्टार हेल्थ और केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने पूरे भारत में मैक्स हॉस्पिटल से कैशलेस सुविधा बंद कर दी है. इन कंपनियों ने कहा है कि मैक्स हॉस्पिटल की देशभर में किसी भी ब्रांच में कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट की सुविधा नहीं दी जाएगी. इससे पहले हॉस्पिटल ने बजाज आलियांज की कैशलेस सुविधा रोकने का ऐलान किया था.
कंपनियों ने कहा है कि अगर इस हॉस्पिटल में इलाज कराना ही पड़ जाए तो बीमा धारक ग्राहक रीइंबर्समेंट सुविधा ले सकते हैं. ऑफिस क्लेम टीम हॉस्पिटलाइजेशन का रीइंबर्समेंट (खर्च की वापसी) करेगी. बीमा कंपनियों ने कहा है कि रीइम्बर्समेंट के लिए जिन कागजों की जरूरत है, उसमें डिस्चार्ज समरी, सभी रिपोर्ट्स, सभी प्रिस्क्रिप्शन और डॉक्टर नोट्स, सभी बिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चेक शामिल है.

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास / नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने की ऐतिहासिक भूल–सैयद अहसान अख्तर*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*सीतापुर नेशनल हाईवे बनेगा अब सिक्स लेन!