लखनऊ24मार्च25*पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की माता जी का 99 वर्ष की आयु में हुआ स्वर्गवास,
*लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की माता जी का 99 वर्ष की आयु में हुआ स्वर्गवास, भारत बंटवारे पर रजाई में छुप कर पाकिस्तान से भारत आई थी पूर्व महापौर और उनकी माँ अनसुईया*
आज दिनांक 24/03/2025 को लखनऊ की पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया की मां श्रीमती अनसुईया गिरोत्रा का स्वर्गवास हो गया। वह 99 वर्ष की थी। उन्होंने जनपद बस्ती में परिवार के बीच अंतिम स्वास ली।
महापौर रहते हुए संयुक्ता भाटिया ने अपनी माँ के नाम पर ही *’अनसुईया रसोई’* का शुभारम्भ किया था जिसमें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में दूर दराज से आए बीमार मजलूम और तिमारदारों को मात्र ₹10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया गया था, संयुक्ता भाटिया का कहना था कि कठिन परिस्थितियों में भोजन व्यवस्था एक अति महत्वपूर्ण विषय होता है और वह स्वयं बचपन में इसका एहसास कर चुकी थी।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प