लखनऊ24फरवरी25*विधान सभा में सपा का हंगामा*
सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे। लड़कों से गलती हो जाती है।
इसके बाद विधानसभा में सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कहा- हर बात को निगेटिव मत लीजिए।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। किसी का नाम नहीं लिया गया है।

More Stories
सुल्तानपुर ११ फ़रवरी2६ * काउंसिल ने की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, मिला आश्वासन समस्याओं से मिलेगी निजात
लखनऊ ११ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती ने किया पूर्णिया के स्कूल-कॉलेज और पार्क का भ्रमण