लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
लखनऊ*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम में अपर मुख्य सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) अमृत अभिजात और एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने SIT को सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें जानकीपुरम के एक्सईएन कलेक्शन गौरव कुमार, एफएसएसओ कमलेन्द्र कुमार सिंह, एई अनिल कुमार और प्रमोद पांडे शामिल हैं।
वहीं, पुलिस ने मामले में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के अनुसार, नामजद आरोपित रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, कृष्णा जायसवाल और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*