March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ23अप्रैल*वित्तीय अनियमितता के आरोप में उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, आजमगढ़ निलंबित किए गए,*

लखनऊ23अप्रैल*वित्तीय अनियमितता के आरोप में उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, आजमगढ़ निलंबित किए गए,*

लखनऊ23अप्रैल*वित्तीय अनियमितता के आरोप में उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, आजमगढ़ निलंबित किए गए,*

*भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा—अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, श्री धर्मपाल सिंह।*

*@जे0पी0मिश्रा।*
*लखनऊ:* उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मिर्जापुर एवं वर्तमान में उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आजमगढ़ के पद पर तैनात श्री विनोद कुमार जायसवाल को तत्कालिक प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने यह जानकारी आज यहां विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में देते हुए बताया कि श्री विनोद कुमार जायसवाल उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, आजमगढ़, मिर्जापुर में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान मदरसा आधुनिकीकरण योजना में वित्तीय अनियमितता के दोषी पाये गये थे। इस आरोप में उनको निलंबित करके अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया है।
श्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) का कठोर निर्णय लिया है। इसके तहत भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने वाले किसी भी अधिकारी /कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जायेगी। वित्तीय अनियमितता करने वाले किसी अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा।

Taza Khabar