लखनऊ16मई*यूपी को मिली 17 साल बाद किन्नर चेयरमैन,जानें कौन है भाजपा को उसके गढ़ में हराने वाली सोनू*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी निकायों के चुनाव में भगवा लहर के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 360 किलोमीटर दूर पूर्वांचल के चंदौली जिले का मिजाज इससे अछूता रहा। यहां की फिजां में नारा गूंज रहा था,नर है ना नारी, सब पर है भारी।चुनावभर यह नारा जोर पकड़ता रहा। शनिवार को नतीजे आए तो सभी चौंक गए।नगर निगम में भले ही भारतीय जनता पार्टी ने क्लिन स्वीप किया है,लेकिन नगर पंचायत और नगर पालिका में भाजपा को सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गृह जनपद चंदौली में दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी को छकाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर ने जीत का परचम लहराया है।सोनू किन्नर ने जीत का परचम लहरा कर सभी को चौंका दिया है।
भाजपा के वर्चस्व वाले जिले में एक किन्नर द्वारा भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देकर चेयरमैन पद पर कब्जा करने की बड़ी बात मानी जा रही है।बरहाल सोनू किन्नर को यहां जीत काफी मुश्किलों के बाद मिली।चुनाव में धांधली का आऱोप लगाते हुए किन्नर समाज ने जमकर हंगामा

More Stories
लखीमपुर खीरी 24 मार्च 26*लायंस उपकार ने 19 सफल ऑपरेशन के साथ 18 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का आंकड़ा छुआ
वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*
श्री गंगानगर 24 मार्च 26*शहीद दिवस पर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, शहीदों को दी श्रद्धांजलि