अयोध्या 24 मार्च 26*बार एसोसिएशन रुदौली द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम मनाया गया
ईद का पर्व संयम शांत उत्साह प्रेम अनुशासन का……… उप जिला अधिकारी
भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन तहसील रुदौली के बार सभागार में ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने कहा कि ईद का पर्व त्याग एवं समर्पण का होता है रमजान के माह में लोग संयम शांति अनुशासन का पालन कर एक माह रोजा रख कर इबादत करते है तब ईद आती है जिससे परस्पर प्रेम उत्साह और सुख की अनुभूत होती है उन्होंने बार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों की समाज में समरसता का वातावरण बनाते है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
नगर पालिका परिषद रुदौली के अध्यक्ष जब्बारअली ने दिल की गहराइयों से ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को मिलजुल कर मनाए तो उसकी अलग शान होती है हिंदुस्तान में बसने वाले हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब की जिम्मेदारी बनती है कि वह देश-राष्ट्र की तरक्की के लिए काम करें।बार अध्यक्ष की मांग पर पालिका अध्यक्ष ने तहसील में दो स्वागत द्वार बनवाए जाने व इंटरलॉकिंग कराए जाने की घोषणा की जिसका अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
बार एसोसिएशन तहसील रुदौली के अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन ने कहा कि रुदौली जैसा सामाजिक सद्भाव शांति व्यवस्था अन्यत्र कहीं नहीं मिलती है उन्होंने सांसद द्वारा सभागार के निर्माण की घोषणा का स्वागत करते हुए भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध उप जिलाधिकारी रुदौली से किया।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रतिनिधित्व करता है।सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर सरफराज नसरुल्ला ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में सांसद जी द्वारा की गई घोषणा को अमली जामा पहनाया जाएगा सांसद जी संसद सत्र में होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने अपनी और से सभी अधिवक्ताओं को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहां की बार भवन निर्माण व अधिवक्ता हित के कार्य के माननीय सांसद जी कृत कल्पित हैं।
कोतवाली रुदौली प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य ने भी सबको ईद की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का प्रारंभ शिव वरदान तिवारी ने मां सरस्वती वंदना जय जय हो सुरभारती तव चरणो प्रणवामा से किया।अन्य वक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष गण धनीराम यादव, प्रमोद कुमार द्विवेदी, राम भोला तिवारी, गोरखनाथ तिवारी,कुलभूषण यादव, साहब शरण वर्मा, हरिनारायण यादव सहित अधिवक्ता गण नरेंद्र कुमार मिश्र,शिक्षा मित्र संघ अध्यक्ष राजेश मिश्र,विनोद कुमार लोधी एडवोकेट,वेद प्रकाश तिवारी, कमरुद्दीन, प्रमोद कुमार यादव, मोहम्मद आमिर खान,मोहम्मद फहीम खान एडवोकेट,उमाशंकर जायसवाल, अली मियां, राम मनोरथ वर्मा, महामंत्री अमर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष बालेन्दु सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने करते हुए सभी अधिवक्ताओं को ईद मिलन कार्यक्रम की बधाई देते हुए ईद मिलन कार्यक्रम की सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी बताया।कार्यक्रम में गया शंकर कश्यप, संतोष कुमार, इम्तिराज आजम, अजय यादव,फजल अज़ीम सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*