लखनऊ16मई2023*-उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी का निधन
पूर्वांचल के बाहुबली क्राइम मेकर से सत्ता मेकर कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री रह चुके पं.हरिशंकर तिवारी का अभी थोड़ी देर पहले निधन हो गया.86 वर्ष की उम्र मे आज उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली. पूर्वांचल मे दबदबा और राजनीती का चाणक्य होने के कारण उनको उत्तरप्रदेश का सत्ता मेकर कहा जाता था. सरकार किसी की भी होती थी मंत्री पद उनको मिलता था. सियासत का अपराधिकरण हरिशंकर तिवारी ने शुरू किया था जिसने जेल मे बैठकर 1985 मे गोरखपुर के चिल्लूपार सीट से अपना पहला विधायकी चुनाव जीता और क्राइम की दुनिया से सत्ता की दुनिया मे कदम रखा ऐसा इसीलिए क्योंकी उस समय उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और जेल मे उसकी सजा काट रहे थे. उनको पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पुरे उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण का सबसे बड़ा बाहुबली नेता माना जाता था वो गोरखपुर के चिल्लूपार सीट से 1985 से 2007 तक लगातार 6 बार विधायक भी रहे.
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक
सहारनपुर 19 अक्टूबर 26 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धर्मवीर सिंह गुर्जर को बनाया सहारनपुर जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,,,
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,