March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16अगस्त25*मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी की 195वीं जयन्ती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ16अगस्त25*मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी की 195वीं जयन्ती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ16अगस्त25*मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी की 195वीं जयन्ती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी ने तत्कालीन तानाशाही पूर्ण हुकूमत को उखाड़ने के लिए भारत के स्वाधीनता संग्राम में एक बड़े संघर्ष को नेतृत्व प्रदान किया,
उनका संघर्ष व बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

डबल इंजन सरकार ने वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के प्रति श्रद्धा और सम्मान
का भाव रखते हुए बदायूं में उनके नाम पर पी0ए0सी0 की एक नई बटालियन की
स्थापना की, जो प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के लिए समर्पित

प्रदेश सरकार बदायूं में वीरागंना अवन्तीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना करा रही

प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की
स्मृतियों को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने कामकाजी महिलाओं
के लिए 07 स्थानों पर श्रमजीवी छात्रावास निर्माण का कार्यक्रम आगे बढ़ाया

प्रदेश की बेटियां मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही
लखनऊ : 16 अगस्त, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी की 195वीं जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी ने तत्कालीन तानाशाही पूर्ण हुकूमत को उखाड़ने के लिए भारत के स्वाधीनता संग्राम में एक बड़े संघर्ष को नेतृत्व प्रदान किया था। उनका संघर्ष व बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। डबल इंजन सरकार ने वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए बदायूं में उनके नाम पर पी0ए0सी0 की एक नई बटालियन की स्थापना की, जो प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के लिए समर्पित है। इसके अलावा, लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी तथा गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर पी0ए0सी0 बटालियन की स्थापना की जा रही है। प्रदेश सरकार बदायूं में वीरांगना अवन्तीबाई लोधी जी की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम करा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु महारानी लक्ष्मीबाई जी के नाम पर जनपद झांसी में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना तथा जनपद बांदा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण महारानी दुर्गावती जी के नाम पर किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में विगत 08 वर्षों में 02 लाख 19 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गयी है, जिसमेंं 20 प्रतिशत प्रदेश की बेटियां हैं। वर्तमान में प्रदेश की बेटियां मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान के क्रम में डबल इंजन सरकार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी महोत्सव पर विभिन्न रचनात्मक अभियान तथा कार्यक्रम संचालित करा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए 07 स्थानों पर श्रमजीवी छात्रावास निर्माण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। यह नए छात्रावास कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित स्थल, रोजगार प्राप्ति में सुगमता तथा आश्रय स्थल प्रदान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
———

Taza Khabar