लखनऊ16अगस्त25*श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पीएम ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी
वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष रखे
चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
स्व0 अटल जी का व्यक्तित्व वर्तमान पीढ़ी तथा
भावी पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शन : मुख्यमंत्री
श्रद्धेय अटल जी ने भारत के जीवन मूल्यों,
आदर्शों तथा विकास मॉडल का मार्ग प्रशस्त किया
अटल जी ने वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता को
प्रतिष्ठा दिलाने हेतु प्रभावी रूप से अपना नेतृत्व प्रदान किया
लखनऊ : 16 अगस्त, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्य¬मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष रखे चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल जी का राजनीतिक कैरियर छह दशक का रहा। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रदेश के जनपद बलरामपुर से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। वह वर्ष 1957 में पहली बार बलरामपुर संसदीय सीट से सांसद बने। अटल जी को 10 बार लोकसभा तथा 02 बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ संसदीय क्षेत्र से लगातार 05 बार अटल जी ने देश की संसद में प्रतिनिधित्व किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने भारत के जीवन मूल्यों, आदर्शों तथा विकास मॉडल का मार्ग प्रशस्त किया। वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता को प्रतिष्ठा दिलाने हेतु प्रभावी रूप से अपना नेतृत्व प्रदान किया। स्व0 अटल जी का व्यक्तित्व वर्तमान पीढ़ी तथा भावी पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शन है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
——–
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*