लखनऊ14अक्टूबर23*स्टेडियम में ड्यूटी छोड़कर मैच देखना 15 पुलिसकर्मियों पड़ा महंगा,विभागीय कार्रवाई के आदेश*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अन्तरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 12 अक्टूबर को हुए मैच के दौरान ड्यूटी छोड़कर क्रिकेट देखना 15 पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया है।ये पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट को छोड़कर स्टेडियम के अंदर मैच का लुत्फ उठा रहे थे।ड्यूटी के दौरान मैच देखने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों ने इन पुलिसकर्मियों खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इन पुलिसकर्मियों में 23वीं पीएसी मुरादाबाद के दो जवान भी शामिल थे। दोनों पीएसी के जवान न तो सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे और न ही उनके पास टिकट व पास था। उनको तत्काल वहां से बाहर निकाला गया।इन पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर पत्र भेज दिया गया है।वहीं पीएसी के जवानों के लिए 23वीं वाहिनी मुरादाबाद को पत्र भेजकर जानकारी दी गई,जिसके बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
*जानें क्या हुआ था उस दिन*
भारत अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच था।स्टेडियम की सुरक्षा और यहां आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यहां कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी,जिन्हें मैदान के अंदर और बाहर अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी प्वाइंट दिए गए थे, लेकिन मैच के दौरान ये पंद्रह पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर मैच का लुत्फ उठाने मैदान के अंदर पहुंच गए।ये सुरक्षा में बड़ी चूक थी। इस लापरवाही की जानकारी जब अफसरों को लगी तो इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए और अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
*लापरवाही बरतने में हो सकती है कार्रवाई*
बता दें कि स्टेडियम के अंदर जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था उनका ड्यूटी कार्ड नीले रंग का था।बाहर जो पुलिसकर्मी तैनात थे उनके कार्ड सफेद और पीले रंग के थे। मैच के दौरान जब चेकिंग हुई तो स्टेडियम के अंदर सफेद और पीले रंग के ड्यूटी कार्ड वाले 15 पुलिसकर्मी मिले।दो पीएसी के जवानों की आवास पर ड्यूटी लगी थी वो भी ड्यूटी की बजाय मैच देखने पहुंच गए।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़